✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध आरा मिल पर वन विभाग एवं सारठ थाना की संयुक्त कार्यवाई, बेशकीमती लकड़ी सहित आरा मिल जप्त

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:43:09 PM

देवघर (DEOGHAR): देवघर वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शाह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध मिल के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. देवघर वन क्षेत्र पदाधिकारी एस डी सिंह के नेतृत्व में सारठ थाना के सहयोग से झिलुआ गांव में छापेमारी की गई. टीम द्वारा अवैध आरा मिल सहदेव पोद्दार नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था. वन विभाग द्वारा हुई कार्यवाई में अवैध रूप से चल रहे आरा मिल के मशीनों को जप्त किया गया एवं उसकी संरचना को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान वन विभाग की टीम ने अहाते में मौजूद कीमती शीशम, सीरीश, गम्हार आदि लकड़ी के बोटे को जप्त कर संरक्षण में ले लिया गया. वन विभाग द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिवत् कार्रवाई की जा रही है. अवैध मिल के खिलाफ वन विभाग की कार्यवाई से अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.

रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा

Tags:Joint action of forest department and Sarath police station on illegal saw millsaw mill along with precious wood seizeddeoghar newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.