✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो का बड़ा बयान-सहारा का पैसा खा जाना मोदी की गारंटी, JMM की सरकार दिलाएगी सहारा निवेशकों का पैसा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:26:55 AM

रांची (RANCHI) : झामुमो के केंद्रीय महासचिव व पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी के संकल्प पत्र में सहारा निवेशकों का पैसा लौटाने के वादे को मुद्दा बनाया है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने सहारा से बकाया राशि वसूलने के लिए अखबार में विज्ञापन जारी किया है. यह पहली बार है कि अखबारों में इस तरह का विज्ञापन दिया गया है. झामुमो नेता ने कहा, झारखंड के एक करोड़ से अधिक लोगों ने सहारा में निवेश किया है. उनका सारा पैसा फंसा हुआ है और मिलने की उम्मीद कम ही दिख रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम भाजपा के घर में घुसकर सहारा का पैसा वापस लाएंगे और हेमंत सोरेन के सत्ता में आने के बाद यह लूट बंद होगी और झारखंड की जनता को उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिलेगी.

कहा कि सहारा का पैसा खा जाना मोदी की गारंटी है. मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि सभी निवेशकों को पता होना चाहिए कि अखबार में दिया गया विज्ञापन काला सच है. कहा जा सकता है कि निवेशकों को एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा. कहा, गुजराती भाई सारा पैसा खा जा रहे हैं. नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ललित मोदी सभी का कनेक्शन गुजरात से है. भाजपा यहां ड्रामा कर रही है. गृह मंत्री क्यों सहकारिता मंत्रालय संभालेंगे, क्योंकि यह 5000 करोड़ रुपये का मामला था.

Tags:JMM's big statementsupriyo bhattacharyaJMM governmentSahara investors' moneySahara investorsjharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhand newsjharkhand election 2024 datejharkhandassembly election 2024jharkhand election newsjharkhand assembly elections 2024jharkhand assembly electionsjharkhand chunav 2024jharkhand election datejharkhand assembly election 2024 datejharkhand election 2024 liveassembly electionjharkhand chunavjharkhand electionsjharkhand politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.