✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Assam Election 2026: असम में झारखंड मॉडल लागू करेगी झामुमो,विकास का दिखेगा नया पैमाना: एमटी राजा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 5:45:50 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):  झारखंड मुक्ति मोर्चा असम चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुकी है.स्टार प्रचारक का दौरा लगातार जारी है. असम के 19 विधानसभा सीट पर झामुमो नेता ताबड़तोड़ कर रहे है. इसी कड़ी में अब स्टार प्रचारक एम टी राजा ने दावा किया कि असम में झामुमो झारखंड के विकास मॉडल को लागू करेगी.      

राजमहल के विधायक सह झामुमो के स्टार प्रचारक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो असम में भी झारखंड के विकास मॉडल को स्थापित करेगी.  उन्होंने दावा किया कि असम में आयोजित चुनावी सभाओं में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और पार्टी के प्रति समर्थन बढ़ रहा है.

उन्होंने बताया कि असम दौरे के दौरान एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें सांसद विजय कुमार हांसदा, मंत्री चमरा लिंडा, विधायक भूषण तिर्की और वे स्वयं शामिल थे.  इस टीम ने असम में आदिवासी, टी ट्राइब, अल्पसंख्यक और राजवंशी समाज की स्थिति से नेतृत्व को अवगत कराया.

एमटी राजा ने कहा कि इन वर्गों के हक और अधिकार के लिए झामुमो चुनाव लड़ रही है.  उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में सामाजिक एकता और सर्वधर्म सम्मान के साथ सरकार चल रही है और इसी मॉडल को असम में भी लागू करने की कोशिश की जाएगी।उन्होंने दावा किया कि टी ट्राइब और आदिवासी समाज को झामुमो से नई उम्मीद मिली है और वे बढ़-चढ़कर समर्थन दे रहे हैं.

Tags:JMMBJP JHARKHADNJHARKHAND NEWSJHARKHAND MUKTI MORCHAASAM ELECTIONMT RAJARAJMAHAL NEWSRAJMAHAL MLAHEMANT SOREN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.