✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबूलाल को बेनकाब करेगी झामुमो ! सरकार पर आरोप लगाने पर हमलावर हुई झामुमो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:32:46 PM

रांची(RANCHI):  बाबूलाल मरांडी को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. एक ओर संकल्प यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है. तो इसका पलटवार करते हुए झामुमो भाजपा पर हमलावर हो गई है. विभिन्न तस्वीर और ऑडियो दिखा कर बाबूलाल से सवाल पूछ रहे हैं. साथ ही माकूल जवाब देने की बात कही है.

प्रदेश अध्यक्ष बन अंदर से खोखले हो गए बाबूलाल

झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक ऑडियो क्लिप सुना कर पूछा की यह आवाज़ किसकी है. इस ऑडियो क्लिप को 2018 का बताया है. साथ ही पूछा की जिस पैसे का जिक्र ऑडियो में है. वह पैसा अब तक पहुंचा या नहीं. सुप्रियो ने चिंता जताते हुए कहा कि आखिर बाबूलाल को क्या हो गया. यह प्रदेश अध्यक्ष बन गए लेकिन अंदर से खोखले हो गए. अनर्गल बयानबाजी करने लगे है. हजारीबाग परिसदन में बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर करोड़ो रूपये के घोटाले का आरोप लगाया. उसमें आखिर सच्चाई क्या है उसका पूरी जानकारी देने का भी कष्ट करें.

20 लाख करोड़ घोटाले की जांच क्यों नहीं कर रही ईडी

20 लाख करोड़ रुपये घोटाले में अपने संस्था ईडी से पूछे आखिर इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है. जब बाबूलाल JVM चलाते थे उन्हें सुनील तिवारी पैसा भेजा करते थे. बैंक गारंटी पर बड़ा अमाउंट दिया गया. बाबूलाल जब JVM में थे तब उन्होंने ही रघुवर दास के बारे में कई बात कही. अब वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बाबूलाल प्रदेश अध्यक्ष बन गए. बाबूलाल ने सदन में कहा था की भ्रष्टाचार के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आती है. तो अब क्या हो गया. राजस्थान में चुनाव नजदीक है. वहां भी कई भ्रष्टाचार के बारे में आरोप लगाया जा रहा है. दुष्प्रचार करने में भाजपा लगी है. यही हाल झारखंड है यहां करोड़ो रूपये के घोटाले का आरोप हेमंत सरकार पर लगाया जा रहा है. लेकिन झारखंड की जनता भाजपा को माकूल जवाब देने का काम करेगी. कभी अडानी का विरोध करते थे अब उसी अडानी के गुणगान कर रहे है. धप्पा देकर छुपने वाला हाल बाबूलाल बंद कर दे. ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:JMM will expose BabulalJMM attacked foraccusing the governmentझामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्यभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडीjmm vs bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.