✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चंपाई सोरेन के BJP में जाने पर JMM ने कहा- झामुमो में उनका अलग स्थान, वो किसी भी दल में रहें अभिभावक हैं और रहेंगे

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:13:41 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी उथल पुथल के बीच चंपाई ने झामुमो का दामन छोड़ दिया है. अब नए अध्याय की शुरुआत करने वाले है. नई पारी भाजपा के पिच पर खेलने की तैयारी पर झामुमो ने भाजपा पर तंज कसा है. साथ ही चंपाई सोरेन को पार्टी का अभिभावक बताया है. झामुमो का मानना है कि चंपाई सोरेन की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा अलग-अलग है. चंपाई सोरेन जल जंगल जमीन के रखवाले है और भाजपा कॉर्पोरेट की पार्टी है. चंपाई दा भाजपा में फिट नहीं बैठेंगे.

झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि चंपाई सोरेन का झामुमो में एक अलग स्थान है. पार्टी के कदद्वार नेता है. झारखंड आंदोलन से लेकर कई आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे है. लेकिन अब जो फैसला उन्होंने लिया है वह चौकाने वाले है. भाजपा देश और पार्टी तोड़ने वाली पार्टी है. यह तोड़ जोड़ पर भी ध्यान देते है. चंपाई सोरेन अब भाजपा में जाने का फैलसा कर लिया है तो इससे संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कार्यकर्ता झामुमो के होते है ना की किसी व्यक्ति के. चंपाई सोरेन का स्थान पार्टी में एक अलग है. अभिभावक के रूप में चंपाई सोरेन है,और आगे भी रहेंगे.

मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा खुद अंदर से कई फाट में पटी हुई है. ऊपर से संतरे की जैसी दिखती है लेकिन अंदर कई गुट है. कई पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी में है सभी का अलग अलग गुट है. वहीं बाबूलाल पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कराने के बाद अब फिर से सोच रहे है कि वापस अपनी पार्टी को ही खड़ा करेंगे. भाजपा झारखंड में आपस में ही लड़ कर खत्म हो जाएगी. 

Tags:amit shahbjpjmmbreaking newsjharkhand newsjharkhand election 2024 chamapai sorenjharkhandhemant sorenjharkhand political crisischamapai soren vs hemant sorenchamapai soren join bjpcm chamapai sorenjharkhand news todaychampai soren news todaychampai soren in bjpcm hemant sorenchampai soren jmmjharkhand latest newsjharkhand politicsjharkhand politics live updatechampai sorenchampai soren newschampai soren speechlatest newshindi newsaajtak newstop newstoday newstoday latest newslive newsaaj tak livechunav aaj takchampai soren join bjpchampai soren to join bjpchampai soren bjpchampai soren bjp newschampai soren joins bjpchampai soren will join bjpchampai soren joins bjp livechampai soren news livechampai soren bjp news todaymanoj pandey jmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.