✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम हाउस में JMM की बैठक शुरु, विकल्पों पर हो सकती है चर्चा, कार्यकर्ता पहुंचने लगे सीएम हाउस

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:17:21 PM

रांची(RANCHI): सीएम हाउस में JMM के सभी विधायकों की बैठक हो रही है. इस बैठक में अगली रणनीती पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. विधायक दल के नेता कौन हो सकते हैं इस विकल्प पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है. सीएम आवास में झामुमो के लगभग विधायक पहुंच चुके हैं. JMM कोटे के मंत्री भी बैठक में शामिल हो रहे हैं. झामुमो की ये बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है. ये बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कार्यालय में 17 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होना है. ईडी सीएम हेमंत सोरेन से पुछताछ करेगी और राज्य की तमाम जनता की निगाहें 17 नवंबर को ईडी दफ्तर में टिकी रहेगी.

ईडी ने पहली बार 3 नवंबर को पेश होने का भेज था समन

बता दें कि ईडी ने सीएम को 3 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन भेजा था. मगर, सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद सीएम ने ईडी से तीन हफ्ते का समय मांगा था, जिसके बाद ईडी ने उन्हें 2 हफ्ते का समय दिया था और उन्हें 17 नवंबर को पेश होने के लिए दोबारा समन भेजा था. मगर, सीएम ने फिर ईडी से 16 नवंबर को पूछताछ के लिए विनती की, जिसे ईडी ने ठुकरा दिया. अब सीएम हेमंत 17 नवम्बर को 11:30 बजे ED कार्यालय पहुचेंगे.

कार्यकर्ता पहुंचने लगे सीएम हाउस

सीएम से पूछताछ को लेकर ED कार्यालय में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है. सीएम से पूछताछ को देखते हुए JMM के सैकड़ों कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक मोरहाबादी मैदान से काफी संख्या में कार्यकर्ता सीएम हाउस भी पहुंचने लगे हैं. यहां सभी कार्यकर्ताओं को सीएम संबोधित कर सकते हैं.  

बैठकों का दौर जारी

बता दें कि झारखंड स्थापना दिवस के दिन सीएम आवास में देर शाम यूपीए विधायक दल की बैठक हुई थी और आज फिर JMM की बैठक चल रही है. इसके साथ ही देर शाम को कांग्रेस के CLP लीडर आलमगीर आलम के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक भी शाम 4 बजे से शुरु होगी. इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.

रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची  

Tags:edhemant soren ed summonhemant soren on eded summons hemant sorenhemant soren summoned by edhemant soren ed summon latest newsed summonhemant soren edhemant soren ed summon breaking newshemant soren summed by eded summons hemant soren todayed rejectsed summonsed hemant sorenhemant soren ed casehemant soren ed arrested summon hemant sorened issues summons to cm hemant sorenhemant soren illegal mining ed summonjmm meetingjmm workerscm house

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.