✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ONE MAN पार्टी बन गई JMM! सीता का हेमंत पर तंज, अभी कई फूट होने बाकी,बिखर जाएगी झामुमो   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:22:46 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में चंपाई सोरेन के बगावत से शुरू हुई राजनीति बयानबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पहले चंपाई ने कई गंभीर आरोप लगाया तो अब हेमंत की भाभी सीता सोरेन ने उनके आरोप का समर्थन करते हुए दावा किया कि अभी कई फूट होनी बाकी है. झामुमो में कोई लोकतंत्र नहीं है,पूरी पार्टी को सिर्फ एक अकेला आदमी चला रहा है. राष्ट्रीय कार्यकारणी का कोई मतलब नहीं रहा है.किसी का सम्मान पार्टी में नहीं हो रहा है,सभी सीनियर भी नाराज है.

सीता ने कहा कि उन्होंने खुद अपमान के वजह से पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया था.अब चंपाई सोरेन ने भी अपनी नाराजगी खुल कर ज़ाहिर की है. अभी धीरे धीरे पूरी पार्टी बिखर जाएगी.इस पार्टी में किसी की कोई जगह नहीं है. सभी निर्णय अकेले एक आदमी लेता है. जबकि पार्टी को सींचने में कई लोगों ने बलिदान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आते आते पार्टी में बहुत कुछ देखने को मिलेगा.सीता ने कहा कि संगठन में महिलाओं का भी सम्मान नहीं होता है.   

उन्होंने चंपाई सोरेन के बगावत के सवाल पर कहा कि झामुमो धीरे धीरे खत्म हो जाएगी. जिन लोगों ने दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन के साथ जिन लोगों ने लड़ाई लड़ी अब वह भी पार्टी से अलग रास्ता अख्तियार करने लगे है. यह अपने आप में बड़ा सवाल है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कहाँ पहुँच गई है. सीता सोरेन ने कहा कि पहले स्व दुर्गा सोरेन जब थे तब पार्टी में हर लोगों का कार्यकर्ता सम्मानित महसूस कर रहा था. लेकिन अब पार्टी में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं बचा जिसका सम्मान पार्टी में हो रहा हो.

सीता ने कहा कि पार्टी के संविधान और प्रोटोकॉल को किनारे रख कर निर्णय लिया जा रहा है. पार्टी में क्या कुछ चल रहा है यह सब कुछ अब सामने है. उन्होंने कहा कि उनके साथ भी क्या कुछ हुआ है यह भी उन्होंने कभी सोचा नहीं था. दुर्गा सोरेन ने पार्टी को सींचने का काम किया था लेकिन जब उनके साथ ऐसा हुआ तो मजबूरन पार्टी को अलविदा कहना पड़ा था. अब चंपाई सोरेन भी अलग चल पड़े है. आने वाले दिनों में पार्टी पूरी तरह से बिखर जाएगी.                                   

Tags:sita sorenhemant sorensita soren resignsita soren resignssita soren jmm resignationjmm sita soren resignationjmm mla sita sorensita soren newssita soren joins bjpsita soren daughtersita soren historykalpana sorensita soren jmmhemant soren newsshibu sorenchampai sorenjmm mla sita soren resignswho is sita sorensita soren latest newssita soren resign livesita soren livejharkhand cm hemant sorensita soren bjpmla sita sorencm hemant sorensita soren on hemant sorenhemant soren jharkhandhemant soren latest newshemant soren livejharkhand politicsjharkhand newsjharkhand political crisisjharkhandjharkhand news livejharkhand mukti morchajharkhand cmjharkhand political newspolitical crisis in jharkhandjharkhand politics newsjharkhand politics livepoliticschampai soren jharkhandjharkhand politics latest newsjharkhand poliitics livejharkhand news todayjharkhand electionjharkhand political crisis livejharkhand latest newsjharkhand today newschampai soren newschampai soren vs hemant sorenchampai soren news livechampai soren bjpchampai soren livechampai soren bjp newschampai soren joins bjpwho is champai sorenchampai soren bjp latestchampai soren joins bjp livechampai soren joining bjp livechampai soren in bjpchampai soren join bjpcm champai sorenchampai soren will join bjpchampai soren ex cmchampai soren to join bjpchampai soren new cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.