✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:असम चुनाव की तैयारी में झामुमो, चुनाव चिन्ह के लिए किया आवेदन

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 3:52:55 PM

रांची (RANCHI): झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब असम में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. पार्टी ने केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) से असम में अपने चुनाव चिन्ह तीर-धनुष के आरक्षण के लिए आवेदन किया है. चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी राजनीतिक दल को किसी राज्य में चुनाव चिन्ह तभी आवंटित किया जाता है जब वहां उसकी सक्रिय उपस्थिति और संगठनात्मक ढांचा स्पष्ट रूप से मौजूद हो. साथ ही आयोग यह भी सुनिश्चित करता है कि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने.

यदि झामुमो को असम में तीर-धनुष चिन्ह आवंटित हो जाता है, तो पार्टी वहां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की रणनीति अपना सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम झामुमो के लिए पूर्वोत्तर में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास है.  विश्लेषकों का यह भी कहना है कि अगर  शिवसेना असम में चुनावी मैदान में नहीं उतरती है, तो इसका फायदा झामुमो को मिल सकता है. इससे पार्टी को अपने जनाधार को विस्तार देने का बेहतर मौका मिलेगा. इसी बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रामनवमी के बाद असम में सक्रिय चुनावी अभियान चलाने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि उनके लगातार दौरे से पार्टी को वहां संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में मदद मिलेगी.

 

Tags:Jharkhand Mukti MorchaJMMECI for the reservation of its election symbol—the 'Bow and Arrow'—in Assam.ECIelection symbolAssamAssam electionjharkhand cmcm hemant sorenApplication submitted to the ECI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.