☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुवा शहीद दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा झामुमो, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

गुवा शहीद दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा झामुमो, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

चाईबासा ( CHAIBASA) -  गुवा गोलीकांड के शहीदों की श्रद्धांजलि सभा आगामी 8 सितंबर को भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा.  इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे.  यह बातें आगामी 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की तैयारियों के लिए गुवा सेल के डायरेक्टर बंगला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन कर चक्रधरपुर विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने कही.

गुवा गोलीं कांड में शहीद को दी जाती है श्रद्धांजलि

   उन्होंने आगे कहा कि 1980 में गुवा बाजार स्थित एक जनसभा को संबोधित कर रहे आदिवासियों पर पुलिस प्रशासन ने अंधाधुंध गोलियां चला दी. जिससे वहां मौजूद 11 आदिवासी शहीद हो गए थे. इन्हीं शहीद होने वाले शहीदों की श्रद्धांजलि तथा शहीदों के परिवारों को सम्मान देने के लिए हर साल 8 सितंबर को शहीद दिवस मनाते चले आ रहे हैं. इसी दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद होने वाले शहीदों के परिवारों को सही सम्मान देते हुए उन्हें नौकरी दी गई थी. आगामी 8 सितंबर को गुवा में भव्य तरीके से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके लिए विभिन्न तैयारियां की गई और झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रखंडों से प्रभार दिया गया ताकि यह श्रद्धांजलि सभा ऐतिहासिक रहे. 8 सितंबर गुवा गोलीकांड के श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा चारों विधानसभा क्षेत्र के विधायक, मंत्री तथा कई दिग्गज शामिल होंगे. साथ ही इसकी तैयारी को लेकर आगामी 30 अगस्त को नोवामुंडी में बैठक रखी गई है. इस दौरान इस मौके पर झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गुप्ता, राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, संतोष महतो, वृंदावन गोप, रिमू बहादुर, इजहार राही, अशोक दास, दीपक प्रधान, सोहेल अहमद, दुर्गा देवगम, शमशाद आलम, शंकर बोबोंगा, अभिषेक सिंकु, सेदेस सरदार, रोशन तिर्की, फिरोज अहमद सहित काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्तागण मौजूद थे.

रिपोर्ट - संदीप गुंप्ता, गुवा, चाईबासा

Published at:24 Aug 2022 05:03 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.