✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी ने डाला वोट, कहा- बाहुबली की नहीं, जन बल की होगी जीत

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:29:27 PM

दुमका(DUMKA): दुमका के बड़तल्ली बूथ पर जामा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. वहीं, मंगलवार कि रात की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यहां बाहुबली की नहीं बल्कि जनबल की जीत होगी.

दरअसल, मंगलवार कि रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान जामा के कैराबनी के समीप कुछ लोगों ने लुईस मरांडी की गाड़ी को घेर कर उनके साथ बदसलूकी की. इस बारे में डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में गलत कार्य में संलिप्त हैं. सूचना पर जब वह पहुंची तो उनकी गाड़ी को घेर लिया गया. बाद में प्रशासनिक अधिकारी और झामुमो के कार्यकर्ता के स्थल पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:झारखंड विधानसभा चुनावदुमकादुमका न्यूजदुमका विधानसभा क्षेत्रजामा विधानसभा क्षेत्रझामुमोझामुमो प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडीमतदानझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेटझारखंड न्यूजझारखंडविधानसभा चुनावरांचीJharkhand Assembly ElectionDumkaDumka NewsDumka Assembly ConstituencyJama Assembly ConstituencyJMMJMM Candidate Dr Lewis MarandiVotingJharkhand Assembly Election 2024Jharkhand Assembly Election UpdateJharkhand NewsJharkhandAssembly ElectionRanchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.