✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संथाल में पहाड़ियों को खत्म कर घुसपैठियों को बसा रही JMM और कांग्रेस, अब जनता वोट से देगी जवाब: बाबूलाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:46:24 AM

दुमका(DUMKA): दुमका लोकसभा सीट पर गुरुवार देर शाम प्रचार का दौर खत्म हो जाएगा. इससे पहले पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो कांग्रेस पर घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगाया है. साथ ही आदिवासी बेटियों को बांग्लादेशी के निशाने पर होने का दावा किया है. दुमका के एक होटल में बाबूलाल ने प्रेस वार्ता किया.

बाबूलाल का दावा संथाल के तीनों लोकसभा सीट पर जीत रही भाजपा 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीन लोकसभा परगना में है. एक तारीख को दुमका,vगोड्डा और राजमहल में मतदान होना है. तीनो सीट पर भाजपा ताकत के साथ लड़ रही है. इस चुनाव में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दौरा कर  रहे है.अब तक 7 दौरा मोदी जी कर चुके है. भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है. झारखंड जैसे छोटे राज्य में प्रधानमंत्री ने 7 कार्यक्रम किये है. इससे साफ है कि सूबे से उनका कैसा लगाव है. संथाल के तीनों लोकसभा सीट पर भाजपा जीत रही है.संथाल के जो हालात है किसी से छुपा नहीं है.यहां के आदिवासी संथाली और पहाड़िया सभी बदहाल है.

भाजपा आदिवासी की सुनती भी है और काम भी करती है

उन्होंने कहा कि Pm मोदी यहां के लोगों के लिए कई योजनाएं ले कर आए. उज्ज्वला गैस, आयुष्मान योजना, बिजली, सड़क जैसे काम  पर राज्य की जनता भाजपा के साथ खड़ी है. संथाल के उत्थान के लिए अटल बिहारी भाजपाई ने संथाल समुदाय को 8 वीं अनुसूची में शामिल किया. देश की राष्ट्रपति भी आदिवासी है तो साफ संदेश है कि भाजपा आदिवासी की सुनती और काम करती है.

घुसपैठ हुआ नहीं है बल्कि जान बूझ कर झमुमो और कांग्रेस ने कराया: बाबूलाल

बाबूलाल ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार सिर्फ लूट में लगी है. चार साल में एक भी काम ऐसा नहीं किया जिससे यहां के लोगों को गर्व हो. बल्कि संथाल और पहाड़ियां का अस्तित्व ही खतरे में आ गया. संथाल में सिर्फ अवैध खनन, घुसपैठियों और दलालों की चांदी है. यहां के लोग के बदहाली नहीं बदली. बल्कि संथाल में पहाड़ियों की आबादी घट गई. यह एक अलार्मिंग अलर्ट है. पाकुड़ के इलाके में पहाड़ियों का गांव उजड़ गया. जहां कभी पहाड़ियां की आबादी थी वहां अभी घुसपैठियों की बड़ी आबादी है. घुसपैठ हुआ नहीं है बल्कि जान बूझ कर झमुमो कांग्रेस ने कराया है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:Jharkhand newsSanthal newsLoksabha electionLoksabha election 2024JmmCongressBabulal marandiSanthal Loksabha elections

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.