✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर झामुमो में लगभग सहमति, अमित शाह से मिलने के बाद हेमंत कर सकते हैं एलान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:27:10 AM

रांची(RANCHI):  राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन को लेकर झामुमो की बैठक मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को हुई. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के अलावा सभी विधायक और सांसद शमिल हुए. बैठक में क्या हुआ निर्णय, क्या झामुमो द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन देगा जैसे सवाल पर विधायक नलिन सोरेन ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाएंगे. गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इस संबंध में घोषणा की जाएगी.

बता दें कि झारखंड की पहली आदिवासी राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. इनको लेकर आदिवासी समाज में एक तरह का उत्साह है. झारखंड में भी कुछ आदिवासी विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के नाम पर अघोषित सहमति व्यक्त की है. इसमें झामुमो के विधायक भी शामिल हैं.

देशभर में जिस तरह दलों का समर्थन दिखाई दे रहा, उसके आधार पर द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है, और इस तरह वो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से झामुमो खेमे से दबे आवाज में कई लोग द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की बात कह चुके हैं. झामुमो के अलावा कुछ आदिवासी संगठन भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील झामुमो से कर चुके हैं.

झामुमो शुरू से ही आदिवसियों के लिए आवाज उठाता रहा है. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि झामुमो एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जरूर समर्थन करेगा. वहीं झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बैठक में पार्टी के सभी विषयों पर बात हुई है. फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव पर जो चर्चा हुई है. उसपर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन जल्द ही घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी विधायकों और मंत्रियों के कार्य पर भी समीक्षा की गई है.    

               

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.