✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेजेएमपी का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जानिए क्या था नाम और कितना था इनाम?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:30:51 PM

Latehar:-नक्सलियों की सल्तनत उखाड़ने के लिए सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रही है. इस दौरान उसके हाथ सफलताएं भी लग रही है. इसी कवायद में लातेहार पुलिस ने एक इनामी नकस्ली को धर-धबोचा. इसके साथ ही उसके एक साथी को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

शुक्रवार को लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना नक्सलियों को लेकर मिली थी. पुलिस ने हेरहंज थाना इलाके में छापेमारी करके जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर सुशील उरांव और दस्ता के सदस्य अमरेश उरांव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. सुशील उरांव पर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था, इसे एक कुख्यात नक्सली माना जाता रहा है.  

हेरहंज थाना के सिकिता गांव के पास ये नक्सली की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, एसपी अंजनी अंजन को इसकी सूचना मिली. इसके बाद मनिका थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह और हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार की अगुवाई में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के साथ छापेमारी की  गई. नक्सली इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल से भागने लगे, लेकिन, इसके बाद पुलिस ने दबोच लिया. पड़ताल में ये बात सामने आई कि गिरफ्तार नक्सली सुशील उरांव उर्फ बीरबल है, जिस पर सरकार ने पांच लाख रुपए इनाम रखा था. वही दूसरा पकड़ा गया सुशील उरांव का सहयोगी अमरेश उरांव है .

हथियार हुआ बरामद

मीडिया से बात करते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुशील उरांव और अमरेश उरांव मनिका थाना क्षेत्र के मनधनियां गांव के रहने वाले हैं. एसपी बताया कि इनके पास से एके-47 राइफल, एक देसी कट्टा, 82 गोलियां समेत कई मोबाइल और अन्य समाग्रियां भी बरामद की गई. गिरफ्तार नकस्ली के ऊपर लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 35 मामले दर्ज है. ये मुख्यता मनिका और आसपास के इलाके में काफी एक्टिव रहते थे. दोनों नक्सलियों से पूछताछ मे कई चिजों के बारे में पता चला है. उम्मीद जताई जा रही है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद कई मामले का खुलासा होगा. इसके साथ ही कई अन्य जानकारियां भी हाथ लगेगी. जिससे पुलिस की टीम का काम आसान होगा.

Tags:JJMP'sJJMP's rewarded Naxalite arrestedhow much was the reward?rewarded jjmp sub zonal commander arrestedtwo naxalites in lateharcrime rewarded jjmp sub zonal commanderjharkhand state lateharnaxalites in lateharलातेहार में इनामी नक्सली पकड़ायाLatehar naxlite arrestlateharlatehar newsnaxal attacknaxaljharkhand naxal attacklatehar naxalnaxalsjharkhand naxaljharkhand naxal newslatehar police naxal encounterlatehar naxal newslatehar naxal attacklatehar jilalatehar citylatehar naxal encounternaxal attack in jharkhandlatehar districtnaxal newslatehar jharkhandsp lateharlatehar me naxal attacknaxal encounternaxal encounter in latehar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.