✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिप अध्यक्ष ने गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता पर खड़ा किया सवालिया निशान

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:04:57 PM

बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने प्लस टू उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया. ये विद्यालय बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत में डीएमएफटी मद से तैयार किया जा रहा है. यहाँ क्लासरूम एवं हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि कार्य बिल्कुल ही गुणवत्ता रहित कराया जा रहा है.

स्टीमेट की कॉपी मांगने पर बनाया जाता है बहाना

यहाँ कॉलम खड़े करने के लिए जमीन के नीचे ढलाई दो इंच ही कराया जा रहा है, और तो और, ढलाई कार्य मे इस्तेमाल किया जाने वाला गिट्टी,बालू और सरिया काफी निम्न स्तर का है. उन्होंने बताया कि स्टीमेट की कॉपी मांगने पर बहाना बना दिया जाता है. साथ ही बताया कि संवेदक तो कार्य करके अपना बिल निकाल कर चलते बनेंगे,लेकिन इस गुणवत्ता रहित कार्य का खामियाजा यहां पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर संवेदक ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया है.

3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनेंगे सोलह कमरे

आपको बता दें कि बीते तीन जुलाई को गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में डीएमएफटी मद से लगभग 3 करोड़, 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सोलह कमरे एवं दो अतिरिक्त हॉल का शिलान्यास गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया था. शिलान्यास के बाद लोगो मे यह आस जगी थी कि नए स्कूल भवन का कार्य गुणवत्तापूर्ण होगा,लेकिन जिप अध्यक्ष के द्वारा कार्य के गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते ही ग्रामीण संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदेह की नजर से देख रहे हैं.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट

 

 

Tags:bokaro newsbokarobokaro latest newstrendingthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.