✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोहरे की चपेट में आया झारखंड, अभी और ठंड बढ़ने के आसार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:17:26 PM

रांची(RANCHI): पहाड़ों में बर्फबारी का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है. लगभग राज्य के सभी जिलों में ठंड का पारा चढ़  गया है. सभी जगह घरों में घुसे लोग आग ताप कर इस ठंड का मजा ले रहे हैं. वहीं हजारीबाग  में ठंड के साथ साथ कोहरा भी बढ़ गया है. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. लोग अपने ऑफिस और अन्य जगह नहीं जा पा रहे हैं. लोग बताते हैं कि इस ठंड से हमें बहुत परेशानी हो रही है. ठंड के कारण कुहासा इतना है कि लोगों को गाड़ी चलाने में भी काफी परेशानी हो रही है. कोहरे ने हजारीबाग को शिमला का रूप दे दिया है. लोग अपने अपने छत और बालकोनी पर जाकर इस ठंडी का लुफ्त उठाते नज़र आए.

ठंड का मज़ा

लोगों की माने तो ठंड का मज़ा अब आ रहा है. कई लोग अलाव जला के ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि हजारीबाग का पारा न्यूनतम 6 डिग्री तक चला गया. हजारीबाग के सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा नजर आ रहा है.

अधिकतम तापमान में होगी गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जनवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

बाबानगरी में भी दिखा असर                                                                                                                                                        

सर्दी का मौसम जब से शुरू हुआ है तब से आज पहला दिन है जब तापमान में काफी गिरावट देखा जा रहा है. जिसका सीधा असर बावानगरी देवघर में भी देखने को मिल रहा है.  शीत लहर और कुंहासे की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.11 बजे तक सूर्य देव का दर्शन नहीं हुआ. कुंहासे की वजह से सड़क पर वाहन का परिचालन लाइट जलाकर किया गया. इस कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर मे दुबके रहने को मजबूर कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव के समीप ग्रामीणों को बैठा देखा जा रहा है. फिर भी अपनी रोजी रोटी के लिए लोग सभी ऊनी कपड़े पहन घर से काम धंधा पर निकलते दिखाई दे रहे हैं.

रिपोर्ट : राकेश कुमार/ रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand's Shimla came under the grip of fogcold is expected to increase further in jharkhandjharkhand weather forecastehazaribagh newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.