रांची(RANCHI): झारखंड में एक बार फिर से सरकार बदलने की चर्चा शुरू हो गई. डुमरी विधायक जयराम महतो के दावे के मुताबिक आने वाले समय में राज्य में नए समीकरण के तहत सरकार दिखेगी. जिसमें कांग्रेस और भाजपा नहीं होगी. अब इस बयान के बाद राजनीति बयानबाजी भी तेज हो गई. भाजपा ने भी चुटकी ले ली है.
दरअसल डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में आने वाले समय में नए समीकरण के साथ सरकार दिखेगी. जिसमें भाजपा या कांग्रेस दोनों नहीं रहेगी. जयराम के मुताबिक झामुमो एक नए समीकरण के साथ राज्य में नई सरकार का गठन करेगी. यह सब राज्य सभा के चुनाव के बाद संभव हो सकता है. जयराम महतो के मुताबिक सभी चीजे अंदर खाने चल रही है. उसकी बात अचानक से राज्य में सरगर्मी बढ़ेगी.
जयराम के मुताबिक JMM 34,राजद-04,जदयू 01,LJP 01 और JLKM 01 को मिला कर बहुमत का आकडा छु लेते है. ऐसे में अब और भी कई विधायक साथ आसकते है. इस आकड़े के बाद किसी और दल की जरूरत नहीं होगी. वहीं इस पूरे मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोई क्या बोल रहा है. इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है. समय आने पर सब तस्वीर साफ हो जाएगी.
कांग्रेस ने कहा कि झारखंड में मजबूती के साथ सरकार चल रही है. किसी के बयान देने से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है. राज्य में मजबूती के साथ सरकार चल रही है और दूर दूर तक कोई चांस की ही नहीं है कि नया समीकरण बनेगा.