✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड का गैंगवार पहुंचा उत्तराखंड: अपराधी से सफेदपोश बने जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 8:48:17 PM

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड के जमशेदपुर के  अपराधी से सफेदपोश बने एक की शुक्रवार को देहरादून में हत्या कर दी गई. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार की सुबह झारखंड के जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई है. अपराध की दुनिया को जानने वाले बताते हैं कि विक्रम शर्मा झारखंड के दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का "गुरु" था.  उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे.  फिलहाल वह अपराध की दुनिया को अलविदा कह धंधा -व्यवसाय कर रहा था. 

 शनिवार की सुबह देहरादून स्थित एक मॉल के पास जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायर झोंक  दी.  तीन गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  यह  घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई गई है.  हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.  घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.  हमलावरों ने काफी करीब से  गोली मारी है.  उसे  बचाव का कोई मौका नहीं मिला। 

 जिस समय घटना हुई, उस समय मृतक के पास लाइसेंसी हथियार भी था.  लेकिन वह कोई काम नहीं आया.  हमलावर बचने का कोई मौका नहीं दिया।  विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग तथा स्टोन क्रेशर के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था.  दिनदहाड़े हुई इस घटना से झारखण्ड से लेकर उत्तराखंड तक  दहशत  का माहौल  है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadUttrakhandJharkhandJamshedpurMurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.