✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा कायम, कोर ग्रुप में इस जिले की आठ खिलाड़ियों को किया गया शामिल, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:57:59 PM

TNP DESK- भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा कायम रहा. हॉकी इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 खिलाड़ियों की सूची तैयार की है. इस सूची में आठ खिलाड़ी झारखंड के हैं. झारखंड की आठ खिलाड़ियों में से 6 केवल सिमडेगा जिले से हैं.  इनमें सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग का नाम शामिल है. इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ी खूंटी जिले से हैं. इनमें निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो का नाम शामिल है. बताया जाता है कि इन 40 में चयनित होने के बाद भारतीय टीम में शामिल होंगी. 

सिमडेगा और खूंटी जिले के लोगों में खुशी

मालूम हो कि इन खिलाड़ियों में महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा गया है. इसके अलावा निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थीं. इन खिलाड़ियों में सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनों बहन हैं. अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इधर, इन बेटियों को कोर ग्रुप में रखे जाने के बाद सिमडेगा और खूंटी जिले के लोगों में खुशी देखी जा रही है.

Tags:Jharkhand newswomen's hockey teamJharkhand women hockey teamSenior Indian Women's Hockey TeamJharkhand hockey playerHockey player jharkhandSalima Tete hockey playerSports newsJharkhand sports

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.