✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG UPDATE: चंपई सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री, साथ में कांग्रेस से आलमगीर और राजद से सत्यानंद भोक्ता लेंगे पद की शपथ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:43:19 AM

रांची: चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. सरकार को 10 दिनों में बहुमत साबित करना होगा. राज्यपाल ने देर रात सरकार सरकार बनाने का न्यौता दिया है. बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया गया और सरकार बनाने का न्योता दिया. करीब 11ः15 बजे चंपई सोरेन और आलमगीर आलम राजभवन से बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का राज्यपाल से न्योता मिल गया है. हम सरकार बना रहे हैं.

झारखंड विधानसभा में कुल सीटें 81 है जिसमें एक सीट खाली है. बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए. जबकि महागठबंधन ने 47 विधायकाों के समर्थन होने का दावा किया है. वहीं राजभवन को जो समर्थन पत्र सौंपा गया है उनमें 43 विधायकों के हस्ताक्षर हैं.

12वें सीएम होंगे चंपई सोरेन

झारखंड में 23 साल में 11 बार मुख्यमंत्री बदले हैं. अब संपई सोरेन 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं. रघुवर दास एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया.

चंपई सोरेन के गांव में जश्न का माहौल

बागबेड़ा से छह किलोमीटर दूर झिलिंगगोड़ा गांव चंपई सोरेन के सीएम बनने पर जश्न में डूब गया है. इसी गांव में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का घर है. जैसे ही गांव में जानकारी मिली कि राज्यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ लेने के लिए न्योता दे दिया है, वैसे ही गांव में आतिशबाजी शुरू हो गई. लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. मांदर और नगाड़े की धुन पर देर रात तक लोग झूमते रहे.

 रिपोर्ट: संजीव ठाकुर 

Tags:jharkhand newsranchi newsjharkhand politicspolitical crisis in jharkhandchampai sorenjharkhand governmentpolitical news jharkhandhemant sorenjharkhand new cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.