✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

1 लाख 11 हज़ार करोड़ रुपए का हो सकता है झारखंड का बजट, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:08:33 PM

रांची(RANCHI); झारखंड सरकार का आम बजट 3 मार्च को सदन में पेश होगा. इसकी तैयारी पूरी हो गई है. बजट की कॉपी गोपनीय तरीके से छपवा ली गई है. बजट के बारे में कुछ खास जानकारी सूत्रों के माध्यम से मिली है. 3 मार्च को वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगे. बजट में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा. सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्र को निर्धारित किया है. ग्रामीण विकास शिक्षा कृषि और स्वास्थ्य विभाग का बजट बढ़ेगा. कल्याण विभाग का भी बजट बढ़ाने का प्रस्ताव है.

जन कल्याण पर ध्यान रखते हुए बनाया गया बजट

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जो बजट पेश किया था वह 1,01,101 करोड़ रुपए का था. नया बजट इससे बड़ा बनाया जा रहा है या यूं कहें कि बजट तो तैयार हो गया है. बस सदन में पेश करने की जरूरत है. झारखंड की हेमंत सरकार ने बजट के लिए आप लोगों से सुझाव भी मांगे थे. बहुत सारे लोगों ने अपना अपना सुझाव सरकार को पोर्टल के माध्यम से दिया था. सरकार ने उन सुझावों पर विचार किया है. कुछ को बजट में शामिल भी किया जा सकता है. झारखंड की हेमंत सरकार का अगला वित्तीय वर्ष का आम बजट 1,11,101 करोड़ रुपए का हो सकता है. इस बजट को लेकर वित्त विभाग ने सारी तैयारी कर ली है. बजट की कॉपी छप गई है. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बजट की पहली कॉपी राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को देंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सरकार का अगला बजट जन कल्याण पर प्रमुख ध्यान रखते हुए बनाया गया है. सामाजिक विकास पर भी सरकार का फोकस है. शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार इस बार अधिक खर्च करेगी. ग्रामीण विकास की योजनाओं पर भी बजट में बड़ा प्रावधान किया जा रहा है. सरकार का ध्यान आधारभूत संरचना के विकास पर भी है.

Tags:JHARKHANDRANCHIJHARKHAND BUDGEThemant sorenjharkhand budgetjharkhand budget sessionjharkhand budget 2022-23jharkhand newsbudget jharkhandjharkhand budget 2023jharkhand budget in hindijharkhand budget newsbudget session of jharkhand assembly beginsjharkhandbudget

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.