✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के 319 डेलीगेट्स कर सकेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मत का प्रयोग

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:46:19 AM

रांची(RANCHI): कांग्रेस पार्टी के राहस्तरी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी आकर ली गई है. चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी हैं. इसमें कांग्रेस के वरिष्ट नेता शशि थरूर और मलिकार्जुन खड़गे के बीच सीधी टक्कर है. दोनों प्रत्याशी विभिन्न राज्यों में जाकर डेलीगेट्स से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं.अब चुनाव की तारीख नजदीक है सभी राज्यों में एक साथ 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. झारखंड प्रदेश में भी 17 को चुनाव होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

झारखंड प्रदेश में इस चुनाव में 319 नेता अपने मत का प्रयोग करेंगे.अब देखना होगा की आखिर झारखंड के नेता किसे पसंद करते हैं. हो सकता है कि झारखंड से मलिकार्जुन खड़गे को मत अधिक मिले. इसके पीछे का कारण कांग्रेस के कद्दावर नेता के एन त्रिपाठी हो सकते हैं. क्योंकि के एन त्रिपाठी भी अध्यक्ष पद के रेस में थे लेकिन उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. इसके बाद के. एन. त्रिपाठी ने मलिकार्जुन खड़गे को समर्थन का ऐलान किया है.                   

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के सभी प्रदेश डेलीगेटों से 17 अक्टूबर 2022 को कांग्रेस भवन, रांची में पूर्वाह्न 10.00 बजे से शाम 04 बजे तक मतदान करने का अपील किया है.  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होने वाला चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होगा. इसकी तैयारी कर ली गई है.  बता दें कि चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर कांग्रेस के पी0आर0ओ0 प्रकाश जोशी, एपीआरओ भवेश चौधरी और जितेन्द्र कसाना खुद मौजूद रहेंगे. तीनों लोग 16 अक्टूबर की शाम को दिल्ली से रांची आ जाएंगे. उनकी निगरानी में ही चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा.     

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.