✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की 25 वर्षों की यात्रा: Run for Jharkhand  में  ज़िले के लोगों के साथ दौड़े डीसी, उन्होंने सभी से क्या की अपील, पढ़िए 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:48:49 AM

धनबाद (DHANBAD) : झारखंड  स्थापना के 25वें  वर्ष के अवसर पर मंगलवार को  रणधीर वर्मा स्टेडियम से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में जिलावासियों के साथ दौड़ लगाई और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के जिला स्तरीय श्रृंखला की शुरुआत की. इस दौरान डीसी  ने जिलावासियों के साथ गोल्फ ग्राउंड से “रन फॉर झारखंड” की शुरुवात की, जो कि सिटी सेंटर होते हुए पूजा टाकीज, डी आर एम चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम को समाप्त किया. 

इस आयोजन में बालिका वर्ग में पहले स्थान पर रूबी कुमारी, दूसरे स्थान पर तनु कुमारी, तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी रही. वहीं बालक वर्ग में पहले स्थान पर राकेश महतो, दूसरे स्थान पर विजय कुमार तथा तीसरे स्थान पर मोतीलाल महतो रहे. इन सभी विजेताओं को उपायुक्त द्वारा क्रमशः 3000,2000,1000रुपए का चेक तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम के अतिरिक्त गोल्फ ग्राउंड में जुंबा, आर्चरी, बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन समेत अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमे जिलेवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में झारखंडी कला को भी झारखंडी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया साथ हीं बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी. 

उपायुक्त ने कहा कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस (15 नवम्बर) के अवसर पर राज्य की एक और गौरव को बढ़ावा देना है. साथ ही युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है.  Fit Jharkhand - Healthy Jharkhand" का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है.  खेल एवं पर्यटन के माध्यम से स्थानीय सहभागिता और सामाजिक एकता को सुदृढ करना हमारा उद्देश्य है. उन्होंने कहा की झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है. उन्होंने ने आगे कहा कि “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते है.  

राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी. जिसमें सभी जिलावासी की सहभागिता महत्वपूर्ण है. सभी जिला वासियों से यह अपील है कि राज्य स्थापना की यह रजत जयंती के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले. मौके पर सिटी एसपी  ऋत्विक श्रीवास्तव, जिला वन  प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त  रविराज शर्मा, एडीएम सप्लाई  जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, जिला खेल पदाधिकारी  उमेश लोहरा, विभिन्न अंचल अधिकारी, समेत जिला के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadRun FOR JharkhandKaryakramPuraskaarDC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.