✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में इस दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए कब आएगा मौसम में बदलाव

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:29:30 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. कई जगह तो तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में धूप की तपिश और भी बढ़ गई है. दोपहर के समय सड़क पर लोगों का आना जाना भी कम हो गया है. कई जगहों पर तो गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. ऐसे में अब लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.  बता दें अरब सागर में चक्रवाती बिपरजॉय तूफान का झारखंड पर भी अब असर देखने को मिलेगा इसके प्रभाव से अब बादल छाएगा और मौसम में बदलाव भी होगा. हालांकि झारखंड पर इस मानसून का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व भाग बांग्लादेश और म्यांमार तट पर इसका असर देखने को मिलेगा जिसके प्रभाव से इसके बगल के राज्यों पर यानी बंगाल और झारखंड बिहार सहित कुछ राज्यों पर असर दिखेगा. जिससे मौसम में गर्माहट थोड़ी कम होगी.

इस दिन बाद मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल से कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात जैसे राज्यों में मानसून जल्द प्रवेश कर सकता है झारखंड में मानसून आने तक गर्मी सताएगी राज्य में 15 जून तक दिन दोपहर से पहले कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना जताई गई है और साथ ही साथ इस की चेतावनी दी गई है. वहीं दोपहर के बाद कई हिस्सों में बादल छाने का अनुमान लगाया जा रहा है इससे मौसम में बदलाव आएगा और तापमान भी  गिरेगा

बिपरजॉय तूफान का दिखने लगा असर

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा भारत की ओर तेजी से बढ़ता जा रहा है.पहले यह लग रहा था कि उत्तर- पश्चिम की ओर डायवर्ट हो जाएगा लेकिन अभी गुजरात और पाकिस्तान के कराची के बीच तेजी से बढ़ रहा है. 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान भारत के सीमा क्षेत्र की ओर बढ़ता जा रहा है. बिपरजॉय तूफान का असर भी दिखने लगा है. द्वारका में समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं.इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र के इलाके में भी इसका असर दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को दोपहर इसके दक्षिण-पश्चिम गुजरात तट से टकराने की संभावना है.

बिपरजॉय तूफान को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई बैठक

बिपरजाय चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में महाराष्ट्र, गुजरात में तूफान से होने वाले असर से निपटने के लिए तैयारी की समीक्षा की गई. पीएम मोदी ने एनडीआरएफ और राज्य सरकारों से आवश्यक समन्वय बनाने का निर्देश दिया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से तटीय क्षेत्रों में तैयारी करने को कहा गया है.

Tags:JharkhandweatherheatWEATHERREPORTMAUSAMTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.