✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोकसभा चुनाव में झारखंड हासिल करेगा नया मुकाम,  देश का होगा पहला राज्य, जहां सभी बूथ खास अंदाज में दिखेंगे, पढ़िए पूरी स्टोरी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:52:09 AM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- लोकसभा चुनाव आने में कुछ महीने का वक्त ही बच गया है, अभी से ही इसे लेकर सभी दल खास तैयारियां किए हुए हैं. आवाम को सरकारे सौगात बांटने के साथ-साथ रियायते भी दे रही है. लोकतंत्र के इस पर्व के लिए जोर-शोर से तैयारियां जोशिले नारे और वायदों का शोर दिखाई पड़ रहा है.  

लोकसभा चुनाव में झारखंड रचेगा इतिहास 

इधर, चुनाव आयोग ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है. जल, जंगल और जमीन के प्रदेश को लेकर तो विशेष योजना बनायी गयी है. दरअसल, झारखंड लोकसभा चुनाव में इतिहास रचने को तैयार है. चुनाव के दौरान  राज्य के सभी मतदान केन्द्र खास अंदाज में दिखेंगे, यानि सभी बूथों में अलग-अलग तरह के थीम दिखाई पड़ने वाले हैं. दरअसल, चुनाव आयोग ने राज्य के सभी 29,521 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ बनाने का फैसला किया है. आम तौर पर चुनाव के समय जिला स्तर पर कुछ चुनिंदा बूथों को ही मॉडल बूथ बनाया जाता है. पहले बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ इसे आकर्षक ढंग से सजाया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, बल्कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी मतदान केंद्रों को थीम आधारित आदर्श मतदान केंद्र बनाने की तैयारी की गयी है.

बूथ में दिखेंगे कई तरह के थीम 

थीम के आधार पर मतदान केन्द्र बनने से उस जिले के स्थानीय पर्टयन स्थल की झलक दिखेगी. जिला स्तर पर धार्मिक और जातिए मुद्दो से हटकर थीम आधारित मतदान केन्द्र बनाने की तैयारी भी शुरु कर दी गई है.  इस सिलिसले को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सभी जिलों से एक लंबी सूची प्राप्त हुई है. जिसमे थीम कुछ इस प्रकार है, झारखंड की प्रकृति, वेशभूषा, कला-संस्कृति , खेती-किसान, महिलाओं की जीवनशैली, युवा और प्रमुख खेल पर आधारित मतदान केन्द्र बनाने संबंधी सूची मिली है. झारखंड के सभी मतदान केन्द्र को मॉडल बूथ बनाने से देश का पहला राज्य होगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार की माने तो, थीम आधारित मतदान केंद्र अनोखा होगा, जहां किसी मतदान केंद्र पर सभी युवा चुनाव कर्मी दिखेंगे तो कहीं सभी महिला पोलिंग पार्टी दिखाई पड़ेंगी.. इसी तरह कई बूथ ऐसे भी देखने को मिलेंगे जहां सभी पोलिंग पार्टी दिव्यांग वर्ग के होंगे, जो लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि सभी वोटिंग सेंटर पर बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी. जिसके लिए बीएलओ को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी.

'चुनाव का पर्व, देश का गर्व '

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की थीम 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व' रखा है, जिसके तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं. पोलिंग बूथ पर आम चीजों को लेकर होने वाली दिक्कतों को दूर करने की कोशिश की जाएगी. देखा जाए तो लोकतंत्र के त्योहार को खुशनुमा माहौल में मनाने की जो पहल की गई है. इससे मतदाताओं में भी एक उत्साह , उमंग और वोटिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. इससे लोगों में जागरुकता आयेगी कि उनका वोट कितना कीमती है और क्यों लोकतंत्र में इसकी इतनी अहमियत है. 

Tags:Jharkhand will achieve a new milestonejharkhand Lok Sabha electionsjharkhand booths will special in loaksabha electionelection commision preprationjharkhand boots will be seen in special stylejharkhand theme based boothelection commission theme based booth in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.