✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JHARKHAND WEATHER : अगले सात दिनों तक झारखंड में छाये रहेंगे काले बादल, आज हो सकती है बारिश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:43:23 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में एक बार फिर मौसम ने यूटर्न लेना शुरू कर दिया है. दरअसल देश के पूर्वोत्तर भाग में इस वक्त विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जिसका कारण यह है कि झारखंड में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आज यानी मंगलवार से राज्य  के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई है.

आसमान में छाए रहेंगे बादल 

मौसम केंद्र रांची के अनुसार आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. दरअसल अंडमान सागर के पास विक्षोभ बन रहा है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी एक्टिव हो रही है. इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पूर्वा हवा के प्रभाव से एक सप्ताह तक झारखंड में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं आसमान के साफ होते ही तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है. पिछले 24 घंटे की बात करे तो राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तो डाल्टेनगंज में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Tags:jharkhand weatherझारखंड के सभी जिलों का मौसमझारखंड में आज का मौसम समाचारझारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगाझारखंड का मौसमआज का मौसममौसम जानकारी झारखंडjharkhand weather forecast todayjharkhand weather newsnews jharkhandjharkhand newsjharkhand news todayझारखंड में भारी बारिश होगीझारखंड के मुख्य समाचारझारखंड न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.