✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert : झारखंड के कई हिस्सों में आज भी होगी कड़क के साथ बारिश , वज्रपात को लेकर सावधान रहने की चेतावनी जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:53:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम आजकल झारखंड पर मेहरबान है, यही वजह है कि पिछले तीन दिनों से मौसम में नरमी देखी जा रही है, और लगातार राज्य में बारिश हो रही है. जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में बारिश देखी गई. वहीं कहीं कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई वहीं सबसे अधिकतम तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जहां 41.4 तो वही सबसे कम तापमान रामगढ़ में 17.4 दर्ज किया गया.वहीं आज के मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम में नरमी देखी जाएगी और झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है.  

आज भी राज्य में होगी झमाझम बारिश 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड का मौसम बदला हुआ है और उसी के वजह से आज भी झारखंड में अच्छी खासी बारिश देखी जाएगी. वहीं कहीं कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की जाएगी.बारिश होने की वजह से अधिकतम जिलों का तापमान कम रहेगा और पूरे झारखंड मे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. कई जिलों में बादल भी छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी मौसम को सुहाना बनाएगी. 

वज्रपात को लेकर सावधान रहने की जरुरत

 मौसम विभाग की माने तो आज सभी जिलों में बारिश का अ नुमान है वहीं जिन जिलों में अधिक बारिश होगी उन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिला शामिल है, जहां जहां मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. वही यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी,जिसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.     

Tags:Jharkhand Weather update todayJharkhand Weather updateJharkhand Weather news todayJharkhand Weather newsJharkhand Weather alert todayJharkhand Weather alertJharkhand Weather forecast todayJharkhand Weather forecastJharkhand Weatherimd alertrain in jharkhand todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.