✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Weather Update: आज करवट लेगा झारखंड का मौसम, हल्की बारिश से बढ़ेगी गर्मी, हीट बेव को लेकर अलर्ट जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:42:53 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है,वहीं रोजाना हो रही तेज धूप की वजह से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी बढ़ती जा रही है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क एवं ड्राई रहा. यही हाल अन्य जिलों का भी रहा. सबसे ज्यादा तापमान 39.9 डिग्री जमशेदपुर में दर्ज किया गया.   

आज राज्य बारिश की कोई संभावना नहीं है

 वहीं, गुरुवार के तापमान की बात करें तो आज राज्य बारिश की कोई संभावना नहीं है, आज भी राज्य के सभी जिलों में तेज धूप देखी जायेगी,जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. वहीं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में आज देखा जायेगा जिससे कई जिलों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टी दर्ज की जायेगी.   

झारखंड में 8 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम देखा जायेगा 

वहीं आपको बताये कि झारखंड में 8 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम देखा जायेगा. वहीं इसके  बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि तेज गर्मी में हल्की बारिश से उमस होगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होगा. वहीं मौसम विभाग की ओर से खासकर लू को लेकर अलर्ट किया गया. जिसको लेकर चेतावनी देते हुए कहा गया है कि लोगों को दोपहर में कम निकलने की कोशिश करना चाहिए.   

इन जिलों में आज बारिश की संभावना 

वहीं आपको बताये कि आज कुछ जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, दुमका, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं वज्रपात को लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं आज सिमडेगा पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है. 

Tags:Jharkhand weather updateJharkhand weatherweather updateWeather of Jharkhandheat will increase due to light rainWeather of Jharkhand will take a turn todayalert issued regarding heat waveJharkhand weather todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.