✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather News :झारखंड में मानसून ने दिया धोखा! अब तक 49% हुई कम बारिश पढ़े क्या कहता है IMD

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: July 8, 2024,
Updated: 12:12 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून ने एक तरफ जहां देरी से दस्तक दी तो वही मानसून के आने के बाद भी झारखंड में उतनी बारिश नहीं हुई है जितनी लोगों को उम्मीद थी.मौसम विभाग की ओर से रोजाना बारिश को लेकर अलर्ट तो जारी किया जाता है,लेकिन बारिश के नाम पर कभी हल्की बारिश तो कभी धूप ही देखने को मिलती है.रविवार के दिन भी राजधानी रांची में 24 घंटे के अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन बारिश नहीं हुई. वही इसकी वजह से अधिक्तम तापमान भी बढ़ गया जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ.

आईएमडी के अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हो रही है

पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिक जिलों में बारिश नहीं हुई. जिसकी वजह से अधिक्तम तापमान में वृद्धि देखी गई.राजधानी रांची के अधिक्तम तापमान की बात करें तो रांची में अधिक्तम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं सरायकेला जिले का तापमान सबसे अधिक रहा जहा 36.5 डिग्री सेल्सियस दरज किया गया.वही बारिश की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश दुमका जिले में 112 मिलीमीटर बारिश हुई.आज के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रांची समेत राज्य के अधिक जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया गया.

आज मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की संभावना जताई है

वहीं आज सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम वैज्ञानिक की ओर से कहा गया है कि आज पूरे राज्य में बारिश होगी. राजधानी रांची के साथ कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग का कहना है कि मानसून उम्मीद के हिसाब से कम नहीं कर रहा है. जिसकी वजह से अब भी झारखंड में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है.मौसम विभाग को उम्मीद है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में झारखंड में झमाझम बारिश होगी, जिसकी बारिश का प्रतिशत बढ़ जायेगा.

बारिश को लेकर 4 जिलों में IMD ने अलर्ट जारी किया है

आज मौसम विभाग की ओर से पुरे झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है लेकिन जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया उन जिलों में सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम शामिल है.मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लोगों को आज खास तौर पर सचेत रहने की चेतावनी दी गई है क्योंकि भारी बारिश के दौरान यहां बिजली के तार और पेड़ की टहनियां गिर सकती हैं जिनके लोगों को सावधान रहना है.

पढ़े आज अपने जिलों का सम्भावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिक्तम अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDIMD alerts regarding rain in JharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.