☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Weather Update: मार्च में ही रंग दिखायेगी गर्मी, 37 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

Jharkhand Weather Update: मार्च में ही रंग दिखायेगी गर्मी, 37 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में गर्मी अब धीरे-धीरे अपना रंग दिखा रही है. आज मार्च का पहला दिन है, ऐसे में मार्च महीने की शुरुआत में ही लोगों को खासा गर्मी का एहसास हो सकता है, क्योंकि पिछले तीन-चार दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं अधिकतम तापमान भी चढ़ा है, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है.वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें, तो अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

गर्मी से छूटेंगे सबके पसीने

मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.वहीं आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ने की वजह से लोगों को खासा गर्मी का एहसास हो सकता है, यानि दोपहर के समय बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी भी लगेगी.वही आनेवाले अगले तीन-चार दिनों में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड का मौसम सामान्य बना रहेगा यानि बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पढ़ें अपने जिले का हाल

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37  डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 17 डिग्री रह सकता है.

Published at:01 Mar 2025 08:52 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.