✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Weather: झारखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी, आनेवाले दिनों में राज्य का पारा होगा हाई, पढ़ें कैसा रहेगा आज का मौसम    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:07:22 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखना शुरु कर दिया है, वहीं सूरज ने भी अपनी तपिश से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. झारखंड में अधिकांश जिलों में सुबह से ही कड़क धूप निकल रही है, जिससे सुबह के 10 बजे ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.वहीं दोपहर होते ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. तापमान बढ़ने से लोगों को मार्च के महीने में ही मई वाली गर्मी का एहसास हो रहा है.  

झारखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी

 आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी राज्य में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आज भी अधिकांश जिलों में अच्छी खासी धूप देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है, वहीं जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो आज सुबह से कड़ी धूप खिली, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. 

आनेवाले दिनों में राज्य का पारा होगा हाई

 वहीं मौसम विभाग की माने, तो आनेवाले दिनों में झारखंड का पारा और हाई होनेवाला है, यानी इसी तरह कड़ी धूप देखने को मिलेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना दबाब बिल्कुल खत्म हो चुका है, वहीं साईक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है.जिसकी वजह से इसका असर अब राज्य के मौसम पर नहीं दिखेगा. झारखंड में बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो अधिकांश जिलों में अच्छी धूप देखने को मिली,तो वहीं एक दो जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. आज राज्य में कहीं भी बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टी की कोई संभावना नहीं है.         

Tags:Jharkhand weather updateJharkhand weather update todayJharkhand weather todayJharkhand weather update newsHeat has started showing in Jharkhandjamshedpur weather updatejamshedpur weather update todayjamshedpur weatherjamshedpur weather todayjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayWeather forecast

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.