✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Today: झारखंड में कहीं बादल तो कहीं झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:27:07 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरीके से सक्रिय हो चुका है. यही वजह है कि झारखंड में रोजाना बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश गिरिडीह में 133.4 मिलीमीटर, सबसे ज्यादा ता पमान36.1गोड्डा में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड में 25 अगस्त तक जमकर होगी 

वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण का असर, आज 25 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों पर जबरदस्त तरीके से देखने को मिलेगा.जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. और लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की चेतावनी दी है.

8 जिलों में येलो तो 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आज भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों में येलो तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो,कोडरमा और राजधानी रांची शामिल है.वही जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और खूंटी शामिल है.

पढ़ें आज का सम्भावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.