✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather News: झारखंड के सात जिलों में आज जबरदस्त असर दिखायेगा साउथ वेस्ट मानसून, 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, रहें अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:51:24 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों साउथ वेस्ट मानसून और बंगाल में खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूरी तरीके से सक्रिय हो चुका है. जिसकी वजह से झारखंड में इसका असर देखा जा रहा है.पिछले 24 घंटे में राजधानी राज्य समेत झारखंड के अन्य जिलों की बात की जाये सबसे अधिक बारिश नेतरहाट में 74 मिली मीटर हुई.वही सबसे अधिक तापमन गोड्डा में 36.9 डिग्री सेल्सियस  सबसे कम तापमन राजधानी रांची में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले एक सप्ताह तक झारखंड में ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम  वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज झारखंड में अच्छी खासी बारिश होगी, क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जो आज  राज्य में अपना असर दिखाएगा. कुछ जिलो में आज भारी बारिश होगी.जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.आने वाले 1 सप्ताह तक झारखंड का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

इने सात जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट 

आज आईएमडी की ओर से जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रांची और लातेहार जिला शामिल है. आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है.वही अन्य जिलों में  आज हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
 
पढें अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.