✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Weather: दिन में  तापमान बढ़ने से मिली राहत, शाम होते ही बढ़ जाती है ठिठुरन, जानिए आपके जिले का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:34:29 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3 दिनो के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है. हालांकि सुबह और शाम को में ठंड लगेगी, लेकिन इसको छोड़कर दिन में गर्मी का अनुभव होगा.वहीं हलांकि तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है.खासकर सांस की बीमारियों से जुड़े मरीजों को इससे बचकर रहना होगा.

पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आपको बताये कि उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी और बारिश होने की वजह झारखंड से पर भी इसका आंशिक रूप से असर देखा जा रहा है. सुबह में कोहरा और दिन में आसमान में हल्के बादल दिखायी दे रहे हैं.मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह में झारखंड से ठंड पूरी तरह से खत्म हो जायेगा.बसंत ऋतु के आते ही मौसम सुहाना हो जाएगा. ठंड का असर पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा.

पढ़ें कैसा रहा पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे कम तापमान सिमडेगा में 5.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम काम रहा. जिसकी वजह से सुबह और शाम में लोगों को कनकनी का एहसास हुआ. वहीं राजधानी रांची के तापमान की बात करें तो सोमवार को तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया  वहीं अधिकतम तापमन 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान जाताया गया है कि जल्दी ही झारखंडवासियों को ठंड से राहत मिल जायेगी.

पढ़ेंनअपने जिलों का तापमान

वहीं आज यानि मंगलवार को राजधानी रांची के तापमान की बात करें, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा.वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री, धनबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री, पलामू का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री, वहीं देवघर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.