☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update: फिर बढ़ सकती है झारखंड में ठिठुरन,10 डिग्री से नीचे पहुंचा कई जिलों का न्यूनतम पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

Weather Update: फिर बढ़ सकती है झारखंड में ठिठुरन,10 डिग्री से नीचे पहुंचा कई जिलों का न्यूनतम पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों लगातार बदलता नजर आ रहा है. न्यूनतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से लोगों को रात के समय ठंड का एहसास हुआ.वहीं अगले 3 दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान की बात करें तो किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.हांलाकि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है.

कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

पिछले कुछ दिनों से झारखंड के अधिकतम जिलों का न्यूनतन तापमान 10 डिग्री से उपर ही रिकॉर्ड किया जा रहा था, जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार राज्य के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जा चुका है जिसकी वजह से एक बार फिर लोगों को कनकनी का एहसास हो सकता है.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

वही राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राजधानी के तापमान में भी 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से राजधानी वासियों को ठिठुरन महसूस हुई है.आज रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है.वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमन आज 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमन 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. धनबाद का अधिकतम तापमन 24 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. देवघर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.वहीं मेदिनीनगर का अधितकम तापमान आज 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है.

बदलते मौसम में बढ़ा सीजनल बीमारियों का खतरा

झारखंड के मौसम में हो रहे हैं बदलाव की वजह से लोगों को मौसम विभाग की ओर से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है, सर्द गर्म मौसम की वजह से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है.इसलिए खास ध्यान रखने की जरुरत है. वही मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी जुकाम,गले में खराज की परेशानी से लोगों को सचेत किया गया है.वहीं दिल के मरीज़ों को खासकर ठंड में बाहर नहीं निकलने चेतावनी दी गई है.

Published at:25 Jan 2025 08:55 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.