✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Weather: मौसम ने लिया यू टर्न,तो लोगों ने ली राहत की सांस, वज्रपात को लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:55:09 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में अचानक से मौसम ने करवट ले ली है और लोगों को गर्मी से सुकून मिला है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के अधिकतम जिलों में बारिश देखी गई. वही सबसे अधिक बारिश बहरागोड़ा में हुई. हीट वेव और गर्मी की मार से लोग परेशान थे जिसे अब झारखंड वासियों को राहत मिली है. वही आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी लोगों बारिश का आनंद उठाने को मिलेगा.

बारिश की वजह से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना 


जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका था वहीं अब बारिश की वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है.जिससे मौसम पूरा सुहाना हो गया है. वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही झारखंड का मौसम ऐसा देखा जा रहा है. आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखी गई है.वहीं आज भी पूरे राज्य में 22 से 25 डिग्री के बीच में अधिकतम तापमान रहने वाला है.

आज वज्रपात इन जिलों में आईएमडी का  पूर्वानुमान 

बारिश के साथ कई जिलों में मंगलवार को वज्रपात की स्थिति भी देखी गई जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से बुधवार के दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है यानी वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलना है.

इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

आज जिन जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज,जामताड़ा,धनबाद, बोकारो रांची,   दुमका शामिल है. इन जिलों में खासकर लोगों को वज्रपात से सचेत रहने की जरूरत है.वही इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी. जिस पेड़ों के गिरने की आशंका है इस समय घर से बाहर निकलने से मौसम विभाग की ओर से मना किया गया है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weatherIMD alert todayIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news todayRain in jharkhand todayRain in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.