✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update:अगले दो दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में IMD का अलर्ट  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:21:34 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण पश्चिम मानसून का पूरी तरीके से असर देखा जा रहा है.यही कारण है कि झारखंड के अधिकाँश जिलों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश गढ़वा में 151.3 मिलीमीटर हुई वही सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज भी झारखंड में होगी बारिश

वही आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना जताई गई है.मौसम वैज्ञानिक की माने तो आज झारखंड के कई जिलों में जबरदस्त तरीके से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखेगा जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,गढ़वा, लातेहार, गुमला पलामू,जिला शामिल है.

अगले दो दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद 

आईएमडी की माने तो आनेवाले 2 दिनों तक झारखंड में जबरदस्त बारिश देखी जाएगी इसके पीछे दक्षिण पश्चिम मानसून और चक्रवाती परिसंचरण का असर है. वही इस दौरान लोगो को खास तौर पर भारी बारिश से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है.

पढ़ें अपने जिलों का सम्भावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.