✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update:आज भी झारखंड में दिखेगा बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:38:45 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि गुरुवार के दिन झारखंड में अधिकतम जिलों में हल्की बारिश हुई वहीं वज्रपात की स्थिति देखी गई. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान गढ़वा जिला में दर्ज किया गया.यहां पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था. वही सबसे कम तापमान की बात की जाए तो चाईबासा जिला में 22. 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में अच्छी खासी बारिश हो सकती है.

आज झारखंड में बारिश की स्थिति देखी जाएगी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाव बना हुआ है उसका असर झारखंड में आज भी देखने को मिलेगा. इसकी वजह से झारखंड में आज कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. वही झारखंड के मध्य व पूर्वी जिलों में आज झमाझम बारिश की पूरी संभावना जताई गई है.हालांकि बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन थोड़ी देर के लिए बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. 

आज रांची में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

राजधानी रांची में भी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर आज देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से रांची में आज हल्की बारिश हो सकती है. वही आज पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा खुंटी,लोहरदगा में भी बारिश होने की संभावना है.इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.वही आज इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जिससे लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

 पढे जिलों का संभावित तापमान

वही झारखंड के जिलों की अधिकतम तापमान की बात की जाए तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही कोयलांचल यानी धनबाद के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो आज यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी सिंहभूम के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो आज यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं पश्चिमी सिंहभूम की बात की जाए तो आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वायसराय कला खरसावां में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMD alert regarding heat wave in jharkhandIMD alert regarding rain in jharkhandRain in jharkhandHeat wave in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.