✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update; कड़ाके की ठंड और शीतलहरी से अब राहत, रांची, जमशेदपुर, पलामू सहित कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी, मौसमी बीमारी का बढ़ा खतरा, सतर्क रहें 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:33:52 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी से लोगो को राहत मिला है . आज से तामपान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जाएगी. तापमान में जारी लगातार बदलाव से मौसमी एलर्जी से लोगो के सेहत पर असर पड़ सकता है , ऐसे में सलाह दी जाती है कि वो पहनावे और खान पान का विशेष ख्याल रखे. 

इन दिनों अस्पतालों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है.वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढोतरी हुई है. वहीं अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा हुआ है.झारखंड का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़ें आज का संभावित तापमान

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां भी सोमवार के मुकाबले आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है. आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

आज चाईबासा में बादल छाया रह सकता है

वहीं आज कोल्हान के चाईबासा जिले में बादलों का डेरा रहेगा.इसके साथ ही यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री  सेल्सियस रहने की संभावना है.इसके साथ ही सरायकेला जिले का अधितकम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना है,जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है.वहीं आज ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.वहीं बदलते मौसम के बीच झारखंड के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.खासकर बच्चों और बुजुर्गों को मौसमी बिमारियों से बचाने के लिए खास ख्याल रखें.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.