✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Vote Counting : शुरूआती रुझान में NDA को बढ़त, बरहेट से हेमंत सोरेन, दुमका से बसंत सोरेन आगे

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 23, 2024,
Updated: 3:15 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे. आपको बता दें कि झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर 1211 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होना है. हॉट सीट बरहेट की बात करें तो बरहेट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं, जबकि दुमका से बसंत सोरेन आगे चल रहे हैं.

शुरुआती रुझानों की बात करें तो फिलहाल एनडीए आगे चल रही है. हालांकि, यह बेहद शुरुआती रुझान है और यह रुझान कभी भी बदल सकता है. फिलहाल 14 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें एनडीए 9 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडी गठबंधन को 5 सीटों पर बढ़त हासिल है.

आज 1211 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर मुकाबला भारत और एनडीए के बीच माना जा रहा है. आपको बता दें कि सभी 81 सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. गौरतलब है कि 20 नवंबर को जारी कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी, जबकि दूसरी तरफ कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि झारखंड में एक बार फिर से इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी. ऐसे में चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प हो सकता है.

Tags:jharkhand election resultjharkhand election result 2024jharkhand election result live today 2024jharkhand election results livemaharashtra election resultjharkhand election 2024maharashtra election results 2024 livejharkhand election result livejharkhand election result live todayjharkhand election results 2024jharkhand election results 2024 livemaharashtra election results 2024jharkhand elections resultjharkhand election exit polljharkhand newsjharkhand exit poll resultvote counting livejharkhand resultjharkhand result 2024jharkhand electioncounting of votesjharkhand exit poll liveexit poll jharkhand 2024jharkhand legislative assemblyvote countingjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.