✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मणिपुर हिंसा पर दो मिनट का मौन रखकर झारखंड आदिवासी महोत्सव की शुरुआत, दो दिन के आयोजन में दिखेगी संस्कृति की झलक 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:11:27 PM

रांची(RANCHI): विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड में आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है. कार्यक्रम शुरू होने से पहले मणिपुर की घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,मंत्री चम्पई सोरेन के साथ कई लोग मौजूद रहे.आदिवासी महोत्सव को लेकर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में भव्य दो दिनों का कार्यक्रम आयोजन किया गया है.

इस कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी झलकियां दिखाई गई है. आदिवासी कला कृति,नृत्य,रहन समन,खान पान समेत कई स्टॉल लगाए गए है. इस स्टॉल से आदिवासी समुदाय के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी. कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक आदिवासी निर्त्य संगीत देखने को मिला है. इस दौरान आदिवासी संगठन के लोग मंदार की थाप पर नाचते झूमते दिखे.सभी लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. 

35 किताब का किया गया लोकार्पण 

वहीं आदिवासी महोत्सव के मौके पर 35 किताब का लोकार्पण किया गया है. विभिन्न आदिवासी मुद्दों पर गहन शोध कर किताब लिखी गई है. इस किताब के जरिए आदिवासी समाज के जीवन के साथ कठिनाई के बारे में जानकारी दी गई है. आदिवासी महोत्सव के मौके पर डाक विभाग की ओर से डाक टिकट जारी किया गया. इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने किया. 

रिपोर्ट: समीर 

 

Tags:jharkhandranchiJharkhand Tribal Festivalhemant sorenshibu soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.