✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब झारखंड पर्यटन कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, राज्य के प्रतिभागियों का दार्जिलिंग में एक्सपोज़र विज़िट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 6:56:32 PM

कोडरमा(KODERMA):झारखंड में पर्यटन को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य पर्यटन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.कोडरमा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों से चयनित 60 प्रतिभागियों (जिनमें 5 अधिकारी शामिल हैं) को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक्सपोज़र विज़िट पर भेजा गया है.

अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शनिवार को इस विशेष प्रशिक्षण यात्रा को अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक पर्यटन प्रबंधन, होमस्टे संचालन और सतत विकास के व्यावहारिक पहलुओं से सीधे तौर पर परिचित कराना है. इस पहल का संचालन ‘डेस्टिनेशन अनलिमिटेड टूर एंड ट्रेवल्स’, जमशेदपुर द्वारा किया जा रहा है.

दार्जिलिंग के सफल पर्यटन मॉडल को नज़दीक से समझने का मिलेगा मौका

इस एक्सपोज़र विज़िट के दौरान प्रतिभागियों को दार्जिलिंग के सफल पर्यटन मॉडल को नज़दीक से समझने का अवसर मिलेगा.यहां होमस्टे क्लस्टर आधारित मॉडल पर विकसित किए गए है, जो चाय बागानों, मठों और प्राकृतिक स्थलों के आसपास संचालित होते है. यह मॉडल झारखंड के आदिवासी गांवों और इको-टूरिज्म क्षेत्रों में भी अपनाया जा सकता है, जिससे राज्य को एक नई पर्यटन पहचान मिल सकती है.कार्यक्रम से जुड़े निदेशक मनोरंजन मंगराज के अनुसार, इस मॉडल की एक खास विशेषता महिला सशक्तिकरण है. दार्जिलिंग में कई होमस्टे महिलाओं द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे है.इसी तर्ज पर झारखंड में भी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और पर्यटकों को सुरक्षित, आत्मीय और स्थानीय अनुभव प्राप्त होग.

प्रतिभागियों को स्थानीय संस्कृति

 पारंपरिक भोजन, लोक संगीत और हस्तशिल्प को पर्यटन से जोड़कर आय के विविध स्रोत विकसित करने की जानकारी दी जा रही है इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक उत्पादों के उपयोग और इको-फ्रेंडली निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण भी शामिल है.डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पर्यटन प्रचार-प्रसार के आधुनिक तरीकों पर भी जोर दिया जा रहा है. यह पहल झारखंड के पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा सकती है.इस यात्रा में झारखंड पर्यटन विभाग के डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव अभिषेक सिंह, ग्रुप कोऑर्डिनेटर सोम्य रंजन मिश्रा, इवेंट कोऑर्डिनेटर संग्राम मोहंती, खाद्य एवं पेय प्रबंधक ब्रह्म पटनायक, वीडियो एडिटर सौम्या, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज सत्य प्रकाश और प्रभाकर कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल है साथ ही धालभूमगढ़ से 14, घाटशिला से 36 और कोडरमा से 15 महिलाएं भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनी है.एक्सपोज़र विज़िट न केवल प्रतिभागियों के कौशल विकास में सहायक होगी, बल्कि झारखंड के पर्यटन उद्योग को आत्मनिर्भर और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है.

Tags:jharkhand news new tourism policy cm hemant sorenjharkhand tourismjharkhand tourism adjharkhand tourism videonetarhat jharkhand tourismjharkhand eco tourismjharkhand tourism policyjharkhand new tourism policychaibasa jharkhand tourismjharkhand tourism ministerjharkhand newsjharkhand tourism policy 2021jharkhand tourism policy 2020jharkhand tourism developmentjharkhand news todaybjp jharkhand newsjmm jharkhand newsJharkhand Tourism Skill Developmentjamshedpurkoderma

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.