✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड राज्य समन्वय समिति की बुलाई गई बैठक, जानिए बैठक में क्या होगा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:46:05 AM

रांची(RANCHI)- झारखंड राज्य संबंध में समिति की एक बैठक बुलाई गई है. काफी दिनों के बाद यह बैठक आयोजित हो रही है.इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन करेंगे. बैठक में गठबंधन सरकार के बीच समन्वय और राज्य के विकास में सरकार को दिए जाने वाले सुझावों पर विचार किया जाएगा. यह बैठक 10 जून को बुलाई गई है.

बैठक की अध्यक्षता शिबू सोरेन करेंगे

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास में यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे होगी. बैठक की अध्यक्षता शिबू सोरेन करेंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे.

कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजीव रंजन ने पत्र निर्गत करते हुए सभी विशेष आमंत्रित सदस्य और आमंत्रित सदस्यों को इस बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है. इस बैठक में गठबंधन की सरकार को और बेहतर तरीके से चलाने और समन्वय पर बल दिया जाएगा. जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के अलावा आदिवासी समाज के लिए चल रही विशेष योजनाओं पर भी चर्चा होगी. समन्वय समिति की ओर से सुझाव भी सरकार को दिए जाएंगे.

Tags:JharkhandRanchiJharkhand State Coordination CommitteeCoordination Committee meetingSibu sorenGurujiHemant Soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.