✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आयुष्मान भारत में झारखंड बना नंबर बना, पुणे में मिला राष्ट्रीय सम्मान, रांची सदर अस्पताल बना रोल मॉडल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 7:59:35 PM

रांची(RANCHI): स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में झारखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में अपनी अलग पहचान बना ली है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि के लिए पुणे में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड को सम्मानित किया.

यह सम्मान राज्य को बेहतर क्लेम सेटलमेंट, पारदर्शी व्यवस्था और स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए दिया गया है. इसे झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली में हो रहे सुधारों और मजबूत प्रमाण माना जा रहा है.

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, मेहनत का नतीजा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया गया है और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास जारी रहेगा.

मंत्री ने खासतौर पर सदर अस्पताल की सराहना करते हुए इसे देशभर में एक आदर्श मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक अस्पताल की नहीं, बल्कि पूरे राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की सामूहिक मेहनत का परिणाम है.

दो दिवसीय इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई. बता दें कि 17-18 अप्रैल को बैठक हुई थी. इस दौरान रांची सदर अस्पताल के कार्यों को देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों के सामने रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया.

यह सम्मान न सिर्फ झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. इससे स्पष्ट होता है कि झारखंड अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अच्छा माना जाता है और देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनता जा रहा है.

 

 

Tags:RANCHIRANCHI SADARRANCHI SADAR HOSPTALsadar hosptal numbaer onetop hosptal in ranxhibeast hospital ranchiSadar HospitalJharkhandHealth SystemJharkhand NewsIrfan AnsariIrfan Ansari News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.