✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

UK में पढ़ रहे झारखंड के स्कॉलर्स ने सीएम हेमंत सोरेन से की खास मुलाकात, पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 4:34:50 PM

रांची (RANCHI): आज यानि की 17 फरवरी को झारखंड के स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई जहां यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत डॉ. रेजिना हांसदा (University of Edinburgh), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (Oxford University एवं International Institute of Social Studies), माधुरी खलखो (SOAS, UK), रूबी हेंब्रम (London School of Economics) और नोलीना मिंज (University of St. Andrews) उपस्थित रहे.

विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण की सराहना की. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार की योजनाओं के कारण राज्य के मेधावी छात्र उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में विदेशों में सफलता हासिल कर रहे हैं और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं.

स्कॉलर्स ने उम्मीद जताई कि 2050 तक मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से और अधिक झारखंडी छात्र उच्च शिक्षा और रिसर्च के अवसर प्राप्त करेंगे. उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी विद्यार्थियों को पीएचडी और रिसर्च में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड और अन्य वैश्विक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिवर्ष 25 छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे हैं और भविष्य में लाभुकों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है. सीएम ने सभी स्कॉलर्स को शुभकामनाएं दी और राज्य का नाम गौरवान्वित करने के लिए उनका धन्यवाद किया.

Tags:Ranchiranchi newsranchi big updateCM hemant sorenkalpana sorencm hemant soren met UK scholarsUK scholarsUK Scholars met cm hemant sorenUK Scholars met cm hemant and kalpanalatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.