✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला विश्वकप हॉकी : भारतीय टीम में पहली बार झारखंड की तीन खिलाड़ी एक साथ शामिल ,जानिए किस खिलाड़ी को मिला मौका

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:26:02 AM

रांची(RANCHI)- खेल और खिलाडियों के लिए झारखण्ड शुरू से जाना जाता हैं. सरकार भी इन दिनों खेल और खिलाडियों के प्रति ध्यान दे रही है. झारखंड के इतिहास में पहली बार विश्व कप महिला हॉकी टीम में 3 खिलाड़ियों का चयन नीदरलैंड और स्पेन में 1 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित FIH में महिला हॉकी वर्ल्ड कप में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन हुआ है. झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर जहां वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है.

16 टीमें लेंगी भाग 

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है और इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है.भारत की टीम इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और चाइना के साथ पूल बी में है.भारत का पहला मैच 2 जुलाई को इंग्लैंड के साथ, 5 जुलाई को चाइना के साथ और 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ है.निक्की प्रधान पूर्व में दो ओलंपिक खेल चुकी है और सलीमा टेटे पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम से खेल चुकी है और दोनों ही खिलाड़ी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड के प्रथम और द्वितीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं.संगीता कुमारी इसी वर्ष जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. 

भारतीय टीम में झारखण्ड की तीन खिलाडी 

निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली वहीं सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं.वर्ल्ड कप के लिए झारखंड के खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई देने के साथ-साथ खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय में अब हमारे झारखंड के खिलाड़ी चयनित किए जा रहे हैं,यह पूरे झारखंड के लिए गौरव का पल है. इसी तरह हमारे प्रशिक्षक और संघ के पदाधिकारी लगातार मेहनत करते रहेंगे, तो आने वाले दिन में और अधिक खिलाड़ी भारतीय टीम में नजर आएंगे. झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इन प्रतिभाओं को बस सामने लाने की जरूरत है और निचले स्तर से ही पारदर्शिता पूर्वक टीम को चयन करने की जरूरत है. तभी रिजल्ट इसी तरह बेहतर आएगा. झारखंड के तीन खिलाड़ियों के चयन होने पर महासचिव विजय शकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सलीमा और संगीता की कोच प्रतिमा बरवा, सहित हॉकी झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष एवम सचिवों ने बधाई दी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.