✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उग्रवादी हिंसा में झारखंड देश में दूसरे स्थान पर, जानिए भारत सरकार ने क्या जारी किया है आंकड़ा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:54:38 PM

रांची(RANCHI): उग्रवादी हिंसा में झारखंड पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जो आंकड़ा जारी किया है. उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड नक्सली हिंसा में दूसरे स्थान पर रहा है. राज्य पुलिस मुख्यालय के पास आए आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में साल 2021 में 255 नक्सली घटनाएं हुई जिम 101 की जान गई है झारखंड के संबंध में जो आंकड़े जारी हुए हैं, उसके अनुसार साल 2021 में पूरे प्रदेश में 130 नक्सली घटना हुई जिम 26 लोगों की जान गई है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि पूरे देश में 509 नक्सली हिंसा की घटनाएं हुईं जिनमें 147 लोगों की मौत हुई है. झारखंड का इसमें 25% हिस्सा बनता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार झारखंड में नक्सली हिंसा की कमी की गति बहुत धीमी है. 2011 में झारखंड में 517 घटनाएं रिकॉर्ड की गई थी. यह आंकड़ा पूरे देश में सबसे अधिक था. उस वर्ष 182 लोगों की जान गई थी. 2012 में 480 केस दर्ज हुए थे.163 लोगों की जान गई थी. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस को बताया है कि नक्सली अभियान को और अधिक तेज करने की जरूरत है. इस दिशा में झारखंड पुलिस काम कर रही है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsJharkhand ranks second in the country in extremist violence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.