✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की राज्यसभा सीटें: कांग्रेस ने दावा ठोंक कैसे बढ़ा दी सरगर्मी,अब आगे क्या?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 5:53:56 PM

धनबाद(DHANBAD): भरोसेमंद  जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने झारखंड में खाली  होने वाली  राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर   दावा ठोंक दिया है.  इस वर्ष झारखंड में राज्यसभा की दो सीट  खाली होने वाली है.  सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने इंडिया गठबंधन की ओर से एक सीट पर दावा कर सरगर्मी तेज कर दी है. इसके साथ ही कई तरह की बातें हवा में तैरने लगी हैं.  अब सभी दल चुनाव में जीत सुनिश्चित करने  की रणनीति पर काम शुरू करेंगे और इसके साथ ही बढ़ने लगेगी खींचतान।  बता दें कि एक सीट दिशोम  गुरु शिबू सोरेन के पिछले साल 4 अगस्त को निधन के बाद खाली है.  तो दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हो जाएगी।  ऐसे में झामुमो , कांग्रेस और भाजपा दोनों की निगाहें इस सीट पर जाकर टिक गई हैं. 

 दरअसल, दो सीटों पर होने वाले चुनाव में एक सीट पर झामुमो की  जीत पक्की मानी जा सकती है.  दरअसल, राज्यसभा सदस्य के लिए किसी भी दल  के उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के वोट से जीत के लिए 27 से अधिक वोटो की जरूरत होती है.  दलीय स्थिति बताती है कि झामुमो की संख्या 34 है, वहीं दूसरी  सीट पर किसी भी उम्मीदवार की जीत के लिए पार्टियों  को जोड़-तोड़ करना होगा।  फिलहाल मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पास 21 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 16 , राजद  के पास चार है.  भाकपा माले  के पास दो हैं. आजसू  के एक विधायक हैं, जदयू के एक और लोजपा (आर) के एक विधायक झारखंड में हैं. 

 वैसे कहा जाता है कि फिलहाल लोकसभा या राज्यसभा में शिबू सोरेन परिवार का कोई सदस्य नहीं हैं.  दशकों बाद ऐसी स्थिति आई है.  चर्चा तेज है कि झामुमो  शिबू सोरेन की बेटी को उम्मीदवार बना सकता है.  इसकी रणनीति तय होनी शुरू हो गई है. अटकले लगनी भी शुरू हो गई हैं.  एक अटकल शिबू सोरेन की बेटी को लेकर चल रहा है.  अंजनी सोरेन का नाम उछल रहा है.  अंजनी सोरेन दिशोम  गुरु की बेटी हैं. शादी के बाद से वह ओडिशा  के मयूरभंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा उठाकर आदिवासियों की आवाज बुलंद कर रही है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandRajya SabhaSeatDawa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.