धनबाद (DHANBAD): आखिरकार लंबी-चौड़ी कांग्रेस प्रदेश कमेटी की रविवार को घोषणा कर दी गई. कमेटी में पदाधिकारियों की लंबी फ़ौज है. सभी जगह के नेताओं को समायोजित करने का प्रयास किया गया है. आज ही कमेटी को आलाकमान से मान्यता मिली है.
कहा जा सकता है कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है. सूचना के मुताबिक 3 मई को कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड प्रदेश कमेटी की सूची को मान्यता दे दी है. जानकारी के अनुसार अन्य समितियों के अलावे संगठन के लिए 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 81 सचिव, 44 संयुक्त सचिव बनाए गए है.
इसके अलावा अन्य कमेटियों की भी घोषणा की गई है. कमेटी में धनबाद के लोगों को भी शामिल किया गया है. धनबाद कांग्रेस के वरीय नेता अशोक सिंह को महासचिव बनाया गया है. कुल 43 महासचिवों में श्रीमती आभा सिन्हा, अशोक सिंह, अभिजीत राज, आदित्य विक्रम, अजय सिंह, आलोक कुमार दुबे, अशोक वर्मा, बादल पत्रलेख सहित 43 लोग शामिल हैं.