✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Politics: क्यों रहेंगे झारखंड के पुरोधा विनोद बाबू राजनीति के केंद्र में, पढ़िए इस खास रिपोर्ट में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:27:02 PM

धनबाद(DHANBAD): पार्टियों की सक्रियता तो यही बता रही है कि झारखंड के विधानसभा चुनाव में एक -एक वोट सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण होंगे . तैयारी भी इसी  तरह की हो रही है. इधर ,इसमें अब कोई संदेह नहीं है कि झारखंड के विधानसभा चुनाव में कुरमी  वोटरों पर सबकी नजर है.  आजसू  तो कुरमी  की पार्टी ही कही जाती है.  जयराम महतो भी उभरे हैं, जो इसी बिरादरी से आते है.  फिर जदयू भी हाथ -पैर मार रहा है, तो कांग्रेस भी लगभग इसी मकसद से प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है.   इधर, आज झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी विनोद बिहारी महतो की याद आई है.  विनोद बिहारी महतो भी कुरमी  बिरादरी से ही आते थे.  हजारीबाग में सम्मान राशि के लिए जो विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, उसमें लिखा गया है कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की वीर भूमि उतरी  छोटा नागपुर की लाखों बहनों को खुशियों का उपहार.  इसके लिए आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग पहुंच रहे है. 

अब विनोद बाबू के नाम की सक्रिय राजनीति होगी 

झारखंड में विधानसभा का चुनाव इस बार कांटे का होगा.  भाजपा के साथ आजसू  रहेगी तो महागठबंधन में कांग्रेस ,राजद , बामदल और झारखंड मुक्ति मोर्चा शामिल रहेगा.वैसे विनोद बाबू के नाम की पॉलिटिक्स झामुमो करता रहा है ,लेकिन अब लगता है कि उनके नाम की सक्रिय राजनीति होगी.  लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के आंकड़े बता रहे हैं कि झारखंड के 81  सीटों में से 49 पर एनडीए को बढ़त मिली थी , जबकि 26 पर इंडिया ब्लॉक को.  पांच सीटों पर मुकाबला बराबरी का रहा था .  जिन सीटों पर एनडीए को बढ़त  मिली थी , उनमें नाला, दुमका, जामा,  सारठ , जरमुंडी, देवघर, पोडैया हाट , गोड्डा , कोडरमा, बरकट्ठा, धनवार, बगोदर ,जमुआ , गांडेय , बरही , बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा , लातेहार, गिरिडीह, गोमिया, बेरमो, बाघमारा, बोकारो, चंदन कियारी  , सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बहरागोड़ा, पोटका , जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, इचागढ़, सिल्ली , रांची, हटिया, कांके ,  सरायकेला, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, भवनाथपुर, गढ़वा शामिल थे .  

इंडिया ब्लॉक को बढ़त वाली सीटें 

जबकि इंडिया ब्लॉक को जिन 26 सीटों पर बढ़त मिली थी  ,उनमें राजमहल,बोरियो , बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जामताड़ा, मधुपुर, खिजरी , चाईबासा,मझ गांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमार,  तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा,  मांडर, सिसई, गुमला, बिशनपुर और  लोहरदगा शामिल थी . जिन पांच विधानसभा सीटों में मुकाबला बराबरी  का रहा, उनमें महागामा, मनिका, डुमरी, टुंडी और घाटशिला शामिल थे . झारखंड में कुरमी   वोटो का प्रतिशत कोई 25% कहता है तो कोई 16%, जो भी हो लेकिन अभी तक कुरमी   वोटो पर झारखंड में सुदेश महतो का  अधिकार था.  लेकिन अब वह स्थिति नहीं है.  जयराम महतो ने तो उसमें सेंध लगा दी है.  अगर कुरमी  वोट में  नीतीश कुमार भी सेंध  लगाते  हैं ,तो निश्चित रूप से आजसू  का  अधिकार टूट जाएगा और यह आजसू  के लिए खतरे की घंटी  हो सकती है. अब तो झामुमो की भी नजर गई है.  वैसे, लोकसभा चुनाव में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जयराम महतो ने उम्मीदवारी की थी.  लगभग 3. 50  लाख वोट लाकर सबको चौंका  भी दिया था. इसके अलावे झारखंड के कई विधानसभा क्षेत्र में भी जयराम महतो की पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था.अब देखना दिलचस्प  होगा कि किस पार्टी का अगला कदम क्या होगा.  


रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandPolyticsnetaChunaw

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.