✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड पुलिस की गुंडागर्दी , टोल प्लाजा कर्मियों ने मांगे पैसे तो जमकर काटा बवाल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:30:41 AM

मांडर टोल प्लाजा पर पैसे मांगने पर पुलिस कर्मियों ने जम कर काटा बवाल, टोल कर्मी को पीटा, फोन तोड़ा फिर धमकाते हुए चले गए लेकिन पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। 

रांची Ranchi से सटे मांडर टोल प्लाजा पर देर रात स्थानीय  मांडर और मैक्लुक्सिगंज थाना प्रभारी टोल पार कर रहे थे जब इन पुलिसवालों से  पास दिखाने को कहा तो थानेदार गुस्से में आकर टोल कर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी, पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीव में कैद हो गई .

दरोगा जी से टोल मांगना पड़ा भारी 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरोगा अपने निजी वाहन से  थे , टोल पर उनसे ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने  टोल भुगतान करने को कहा तो दारोगा ने खुद को पुलिस वाला बताया तब कर्मी ने उससे आईडी की मांग की.दरोगा आईडी दिखा कर आगे बढ़ गया लेकिन टोल क्रोस होने के बाद वो रुक गए फिर पीछे से आ रही पेट्रोलिंग वाहन के  पहुँचने के बाद कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी से तमतमाते हुआ बाहर निकले फिर उक्त टोलकर्मी को पकड़ कर अपने वाहन के पास ले जाकर जमकर धुनाई कर दी . नीली शर्ट और जिंस पहने शख्स काफी गुस्से में था , शायद वो अधिकारी था जिनके इशारे पर पुलिसकर्मी टोलकर्मी को मारते हुए साथ ले जा रहा था . ये तमाम वाक्या टोल पर लगे कैमरे में कैद हो गई.

पुलिस जवान गुस्से में थे 

पुलिस जवान और सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने टोलकर्मी को बुलाया जब वह नहीं गया तो उसे जबरन पीटते हुए गाड़ी में बैठा दिया.गाड़ी में बिठाने के बाद उससे मारपीट की गई है. उसके मोबाइल फ़ोन को भी तोड़ दिया गया , उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई , उसके पीठ पर उभरे जख्म से जाहिर होता है कि पुलिस कर्मी कितने गुस्से में थे . इस घटना के बाद टोलकर्मी दहशत में और आक्रोस में है.  घटना के बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक कर दिया है , वे पुलिस के वरीय अधिकारियों को घटना के संबंध में शिकायत भी दर्ज कराया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.